Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Noida में शेयर बाजार निवेश के बहाने 50.42 लाख रुपये की Cyber Fraud, पुलिस ने दर्ज किया केस

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी के संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-110 स्थित ‘लोटस पनाश सोसाइटी’ निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि दो जुलाई को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें कुछ देर बाद जालसाजों ने संपर्क किया और उनकी बातों में आकर उन्होंने ऑनलाइन निवेश शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, जुलाई से 20 अगस्त तक उन्होंने साइबर अपराधियों के बताए अलग-अलग खातों में 50.42 लाख रुपये जमा कर दिए।उन्होंने बताया कि निवेश की रकम उन्हें एक ऐप पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ‘टैक्स’ के नाम पर और रकम जमा करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।वहीं एक अन्य मामले में जालसाजों ने व्यक्ति के भविष्य निधि (पीएफ) खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। सूरजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मलकपुर गांव निवासी सुब्रत मंडल ने बृहस्पतिवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उन्होंने 25 मई 2025 को पीएफ से पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि इसकी राशि तीन जून 2025 को उनके खाते में आ गई थी और उसी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से ऑनलाइन 50 हजार रुपये अंतरित कर लिए।पीड़ित ने बताया कि उनके पास एटीएम कार्ड नहीं है और वह बैंक में यूपीआई का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बैंक खाते से लिंक नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA bloc 2029 के Lok Sabha चुनाव में दर्ज करेगा प्रचंड जीत: Manickam Tagore
    Next Article
    Vantara हाथी माधुरी को Kolhapur भेजने के समिति आदेश का करेगा पालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment