Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indian और Eurasian प्लेटों के टकराव से कांपा Pakistan, बलूचिस्तान में 5.8 का भूकंप

    1 hour ago

    1

    0

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 15 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट किया भूकंप की तीव्रता: 5.8, समय: 17/10/2026 10:37:00 IST, अक्षांश: 27.944 N, देशांतर: 66.532 E, गहराई: 15 किमी, स्थान: पाकिस्तान। जून की शुरुआत में पाकिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। NCS ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि यह भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया था। पोस्ट में लिखा था भूकंप की तीव्रता: 5.3, समय: 26/06/2026 17:18:49 IST, अक्षांश: 30.273 N, देशांतर: 69.710 E, गहराई: 75 किमी, स्थान: पाकिस्तान।" इसे भी पढ़ें: LoC के पास घुसपैठ की फिराक में थे दो आतंकवादी, तभी जवानों की पड़ गयी नजर, धुरंधर स्टाइल में मार गिराया!अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण, पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ भूकंप आने का खतरा सबसे अधिक रहता है। यह देश उस सीमा पर स्थित है जहाँ भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाके प्रमुख 'फॉल्ट लाइनों' (fault lines) के करीब हैं, जिस वजह से यहाँ भूकंप आने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इसके अलावा, भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित पंजाब और सिंध भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। यूएसजीएस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप बलूचिस्तान के खुजदार कस्बे के पास आया। इसने कहा कि भूकंप खुजदार से 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आया। इससे पहले फरवरी में भी बलूचिस्तान प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान में 2005 में सबसे विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    North Korea का नया दांव, पानी के भीतर परखा हाई स्पीड Zam-2.0 Torpedo
    Next Article
    17 October International Updates: आज दुनिया में क्या हुआ? किस खबर ने बढ़ाई टेंशन, कहां भड़की नई जंग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment