Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indore में राजा रघुवंशी के दो भाई गिरफ्तार, Dhaba में अवैध शराब परोसने का आरोप

    2 hours from now

    1

    0

    इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ अगस्त मेघालय में 2025 में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के दो बड़े भाइयों और उनके ढाबे के तीन कर्मचारियों को संज्ञेय अपराध रोकने के प्रावधानों के तहत शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ढाबे में ग्राहकों को अवैध तौर पर शराब परोसे जाने के खुलासे के बाद यह कार्रवाई की गई।सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निधि सक्सेना ने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र में राजा रघुवंशी के दो बड़े भाइयों-सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी के ढाबे में ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी, जबकि संचालकों ने इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं ले रखा था। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के साथ ही उनके ढाबे के तीन कर्मचारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 और अन्य प्रावधानों के तहत संज्ञेय अपराध रोकने के लिए एहतियातन गिरफ्तार किया गया। सक्सेना ने बताया कि ढाबे में अवैध तौर पर शराब परोसे जाने को लेकर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।एसीपी ने बताया कि ढाबे के कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (किसी लोक सेवक के जारी आदेश की अवहेलना) के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 2025 में शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां राजा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मेघालय पुलिस ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन कथित भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Flood से मृतकों की संख्या 99 हुई, Himachal Pradesh में 153 सड़कें बंद
    Next Article
    President Murmu ने जम्मू-कश्मीर के दो बुनकरों को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment