Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:43 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा; 8वीं बार पहली बॉल पर सिक्स लगाया

    19 hours ago

    1

    0

    IPL के 62वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस रोमांचक मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वैभव ने लुंगी एनगिडी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एनगिडी ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर वैभव ने पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया। IPL में यह 8वीं बार है, जब वैभव ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है। इसके साथ ही वैभव ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन में 43 छक्के पूरे किए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने एक सीजन में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, इस सूची में जोस बटलर का भी नाम शामिल है, जिन्होंने एक सीजन में 45 छक्के लगाए थे। वैभव 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 27 बॉल पर 46 रन बनाए। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर माधव तिवारी ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। एक सीजन में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले क्रीस गेल वर्ल्ड में नंबर वन अब पढ़िए IPL 2026 में वैभव का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज चेन्नई Vs हैदराबाद:चेन्नई के लिए करो या मरो मैच, हैदराबाद को टूर्नामेंट में 15 बार हराया
    Next Article
    कोहली का नौवां 500+ रन वाला सीजन:पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए, बेंगलुरु ने 44वीं बार 200+ का स्कोर बनाया; रिकॉर्ड्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment