Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कार की टक्कर से किसान की मौत:नेशनल हाईवे पर पीछे से टक्कर मारी, स्कूटी सवार साथी गंभीर घायल

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बेकाबू वैगनआर कार ने आगे चल रही स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान मनीष यादव (35) की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसा सिया देवी हॉस्पिटल के सामने आईटीआई चौराहे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनआर कार आगरा की ओर से तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़ रहे स्कूटी और बाइक सवार कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भरथना थाना क्षेत्र के झिंदुआ निवासी मनीष पुत्र दलवीर सिंह यादव (35) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलट राहुल यादव और ईएमटी विशाल कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। पाल कॉलोनी आईटीआई निवासी ऋतिक कुमार (27) की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार मनीष खेतीबाड़ी करते थे। धान की फसल में कीड़ा लगने के बाद वह बुधवार को फसल के लिए दवा लेने जसवंतनगर गए थे। दवा लेकर लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। मनीष दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी रंजना यादव और करीब साढ़े तीन वर्ष की बेटी है। मनीष के छोटे भाई अवनीश बिजली विभाग में संविदा पर मैनपुरी के करहल में कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल ऋतिक का सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में हेड कांस्टेबल के खाते से 71 हजार ठगे:सदर बाजार थाने में केस दर्ज, साइबर अपराध की जांच शुरू
    Next Article
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई मल्टीलेवल पार्किंग:गेट नंबर-6 से एंट्री, गाड़ी के साथ हेलमेट रखने की भी सुविधा; जानें शुल्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment