Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में हेड कांस्टेबल के खाते से 71 हजार ठगे:सदर बाजार थाने में केस दर्ज, साइबर अपराध की जांच शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से 71,300 रुपए ठग लिए। पीड़ित हेड कांस्टेबल ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही थाना सदर बाजार में तहरीर दी। मामला थाना सदर बाजार का है। हेड कांस्टेबल राम निवास ने बताया कि मेरा बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर 71,300 रुपए निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने के बाद हेड कांस्टेबल ने साइबर अपराध की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल की। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने थाना सदर बाजार पुलिस को तहरीर देकर साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में हेड कांस्टेबल राम निवास ने बताया कि वह न्यू लक्ष्मी पुरम, 100 फुटा रोड, गलीरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस से ठगी गई रकम के संबंध में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचने और ठगी की रकम का पता लगाने में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर के CEO के चयन इंटरव्यू खत्म:5,585 आवेदनों में 16 उम्मीदवारों से हुआ वन टू वन, अब एक नाम पर लगेगी मुहर
    Next Article
    इटावा में कार की टक्कर से किसान की मौत:नेशनल हाईवे पर पीछे से टक्कर मारी, स्कूटी सवार साथी गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment