Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे:पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया, रस्सी के सहारे निकाला

    8 hours ago

    1

    0

    इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको बाहर निकाला। हादसा लसूड़िया इलाके में खालसा चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। पहले देखिए, हादसे की तस्वीरें… आग में फंसे लोगों को छत पर आने के लिए कहा बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर बने फ्लैट्स में लोग सो रहे थे। धुआं भरने पर सांस लेने में तकलीफ हुई तो उनकी नींद खुली। उन्होंने नीचे देखा तो शोरूम से लपटें उठ रही थीं। इसी के बगल में सीढ़ियां बनी हैं, जिनके लपटों में घिर जाने के कारण ऊपर की मंजिलों से लोग नीचे नहीं सके। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आए। उन्होंने सीढ़ियों और रस्सियों का इंतजाम किया। आग में फंसे लोगों को छत पर आने के लिए कहा। लोगों ने दोनों छतों के बीच सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया। खिड़कियों और एंगल से रस्सियां बांधकर दूसरी तरफ फेंकी। आग में फंसे कुछ लोग इन सीढ़ियों से दूसरी बिल्डिंग की छत पर पहुंचे। कुछ लोग रस्सियों के सहारे नीचे उतरे। राहत की बात यह रही कि आग किसी भी फ्लैट तक नहीं पहुंची, जिससे घरेलू सामान सुरक्षित बच गया। हालांकि, शोरूम में रखे सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन जल गए। दो टैंकर पानी से आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड अधिकारी शोभाराम मालवीय ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। करीब एक घंटे में दो टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मामले की जांच कर रहे हैं। शोर सुनकर जागे तो आग का पता लगा भानु सिंह और निशा सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले हैं। ढाई साल पहले इंदौर आकर बसे हैं। भानु निजी कंपनी में काम करते हैं। जब आग लगी, तब उनकी नींद लगी हुई थी। जब लोगों ने खिड़कियों से पत्थर फेंके तो वे बालकनी से बाहर निकले। चेतन बेंगलुरू के रहने वाले हैं, खुद का स्टार्टअप है। इंदौर में किराए का फ्लैट लेकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे भी शोर सुनकर ही जागे थे। हादसे के बाद सभी लोग यहां से निकलकर अपने परिचितों के पास चले गए हैं। भानु सिंह के मुताबिक, बिल्डिंग में 9 फ्लैट हैं। 2 से 3 में ही परिवार रहते थे। नीचे कुछ लोग बाहर निकलकर आ चुके थे। बगल वाली बिल्डिंग खाली थी। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से यहीं से लोगों को बाहर निकाला था। ज्यादातर लोग सीढ़ियों से नीचे आ गए थे। भानु सिंह के परिवार का रेस्क्यू करना पड़ा। पड़ोस की बिल्डिंग के चौकीदार प्रवीण ने बताया कि दुबई से आई एक फैमिली 203 या 204 फ्लैट में ठहरे थे। सुबह बारिश हो रही थी, वो नजारा देखने के लिए उठे थे, तभी उन्हें धुआं दिखाई दिया। उन्होंने बिल्डिंग के फ्लैट वालों को सूचित किया और फिर लोग बाहर भागने लगे। यह खबर भी पढ़ें… इंदौर में EV ब्लास्ट, एक साथ 7 चिताएं जलीं इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में युवती की चाकू मारकर हत्या का VIDEO:एक्स बॉयफ्रेंड ने 35 सेकेंड में 30 वार किए, अपना गला भी काटा; ब्रेकअप से नाराज था
    Next Article
    PM मोदी ने हिमाचल के IAS पर फिर भरोसा जताया:तरुण कपूर को तीसरी बार PMO में एडवाइजर लगाया, जून 2027 तक कार्यकाल बढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment