Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में युवती की चाकू मारकर हत्या का VIDEO:एक्स बॉयफ्रेंड ने 35 सेकेंड में 30 वार किए, अपना गला भी काटा; ब्रेकअप से नाराज था

    13 hours ago

    1

    0

    मोहाली में युवक ने चाकुओं से गोदकर युवती (30) की हत्या कर दी। वह गुपचुप ऑफिस में घुसा और काम में बिजी युवती पर पीछे से हमला कर दिया। युवती जान बचाने दौड़ती रही और युवक उसका पीछा कर चाकू मारता रहा। उसने 35 सेकेंड में युवती पर 30 बार चाकू से वार किया। ऑफिस स्टाफ ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उन्हें भी चाकू दिखाकर डराता रहा। जब उसे लगा कि अब युवती जिंदा नहीं बचेगी तो उसने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया। आरोपी युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक और युवती के बीच पहले प्रेम संबंध था। बाद में युवती ने युवक से ब्रेकअप कर लिया। इससे वह गुस्से में आ गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर युवती की लाश परिजनों को दे दी। इसके बाद परिजनों ने पटियाला में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात गलत बताया। युवती के दादा बलवंत राय खत्री प्रेम प्रसंग को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा। वह अपनी हर परेशानी या निजी समस्या सबसे पहले उनसे साझा करती थी। सबसे पहले 6 PHOTOS में देखिए, कैसे की युवती की हत्या… 1. काम कर रही थी युवती, पीछे से तेजी से आया युवती ऑफिस में अपने डेस्क पर काम कर रही थी। युवक चाकू हाथ में लिए तेजी से पीछे से आया और युवती की गर्दन पर चाकुओं से वार करने लगा। 2. गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू मारे, युवती जान बचाने भागी चाकुओं से हमला होते ही युवती चिल्लाने लगी। मगर, आरोपी उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करता चला गया। इसके बाद युवती जान बचाने के लिए वहां से दौड़ी ताकि बाकी स्टाफ तक पहुंचकर अपनी जान बचा सके लेकिन आरोपी भी चाकू लेकर उसके पीछे-पीछे दौड़ता रहा। 3. पीछा कर फिर गिराया, चाकू मारे, स्टाफ को चाकू दिखाया इसके बाद हमलावर युवती के पीछे-पीछे भाग रहा। उसने ऑफिस के गेट के बाहर युवती को पकड़ लिया। यहां भी वह उस पर चाकुओं से वार करता रहा। इस दौरान स्टाफ मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह चाकू दिखाकर डराने लगा। 4. एक चाकू छीना तो दूसरे से मारने लगा इसके बाद ऑफिस के स्टाफ के और लोग वहां आ गए। उनमें से एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर युवक के हाथ से चाकू छीन लिया। मगर, वह पूरी तैयारी से आया था। उसने दूसरा चाकू निकाला और फिर से युवती को चाकुओं से गोदना शुरू कर दिया। इस दौरान वह स्टाफ मेंबर को भी चाकू दिखाकर डराता रहा। 5. अपनी गर्दन पर भी चाकुओं से छलनी करता रहा जब हमलावर को यकीन हो गया कि अब युवती नहीं बचेगी तो वह ऑफिस में दूसरी जगह आया और फिर अपना गला भी चाकू की नोक से छलनी करने लगा। वह इतने गुस्से में और होशोहवास खोकर बैठा था कि अपने गले पर भी ताबड़तोड़ वार करता रहा। 6. आखिर में चाकू से अपना गला काटा चाकू की नोक से अपना गला गोदने के बाद भी उसकी मौत नहीं हुई तो फिर उसने चाकू से अपना गला काट दिया। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा। उसके गले से काफी खून भी बहता नजर आया। सिलसिलेवार रूप में पढ़ें पूरा मामला… युवक ने युवती की हत्या क्यों की, 3 पॉइंट में जानिए दादा बोले- वीकली ऑफ पर ही घर आती थी डिंपल के दादा बलवंत सिंह ने बताया कि बेटी ने एलएलबी की हुई थी। बड़ी मेहनती थी। कभी इस तरह की बात नहीं पता चली। वह हर बात साझा करती थी। वह वीकली ऑफ शनिवार व रविवार को ही पटियाला स्थित घर आती थी। इसके बाद वापस मोहाली रेंट के मकान में चली जाती थी। पुलिस ने कहा- जल्द असल वजह पता करेंगे मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है। युवती के कत्ल का पूरा CCTV फुटेज देखिए:- ----------- यह खबर भी पढ़ें- मोहाली के डिंपल हत्याकांड में परिवार आया सामने, प्रेम प्रसंग की बात को नकारा मोहाली में बुधवार देर शाम हुई युवती डिंपल की हत्या के बाद उसके परिवार ने मीडिया में चल रही प्रेम प्रसंग की बातों को गलत बताया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। परिवार के अनुसार, डिंपल होनहार लड़की थी। उसने एलएलबी तक की पढ़ाई की थी और काफी समय से एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का फ्लैट में शव मिला:हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था; पति से अलग रह रही थीं
    Next Article
    इंदौर में शोरूम में आग, बिल्डिंग में 20 लोग फंसे:पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया, रस्सी के सहारे निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment