Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ITI अलीगंज के जॉब फेयर में 415 अभ्यर्थी पहुंचे:हीरो मोटोकॉर्प और यूनिलीवर में भर्ती, लिखित परीक्षा होगी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ITI अलीगंज में शुक्रवार को रोजगार मेले में 415 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस जॉब फेयर में हीरो मोटोकॉर्प, हरिद्वार और हिंदुस्तान यूनिलीवर, हमीरपुर भर्ती प्रक्रिया के लिए पहुंचीं। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 415 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें लगभग 200 महिला अभ्यर्थी हिंदुस्तान यूनिलीवर की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुईं, जबकि करीब 100 अभ्यर्थी हीरो मोटोकॉर्प के लिए पहुंचे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए हो रहा चयन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए। अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता और योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की ओर से 25 पदों पर महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को सुमेरपुर (हमीरपुर) में तैनाती दी जाएगी। वहीं हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार प्लांट के लिए तकनीकी पदों पर भर्ती कर रही है। शाम तक जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची ITI प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया देर शाम तक चलेगी। इसके बाद दोनों कंपनियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। रोजगार मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों से जोड़ना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार 4 महीने में 38 हजार नौकरी देगी:10 हजार नई भर्ती की भी तैयारी; चुनाव से पहले युवाओं को साधने की तैयारी
    Next Article
    'यहां सवाल पूछने पर समाधान नहीं, निष्कासन मिलता है':LU में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में चौथे दिन धरना जारी, नीरज जैन भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment