Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यहां सवाल पूछने पर समाधान नहीं, निष्कासन मिलता है':LU में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में चौथे दिन धरना जारी, नीरज जैन भी पहुंचे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के निष्कासन के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज जैन धरनास्थल पहुंचे और छात्रों की मांगों को सुना। निष्कासन नहीं, न्याय दो के लगे नारे धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने निष्कासन नहीं, न्याय दो, फीस वृद्धि वापस लो और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगाकर अपनी मांगों को दोहराया। उनका कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने पर कार्रवाई की जा रही है। बैनर के जरिए जताया विरोध आंदोलन के दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बैनर पर लिखा था, "मुस्कराइए, आप लखनऊ विश्वविद्यालय में हैं, यहां सवाल पूछने पर समाधान नहीं, निष्कासन मिलता है।" यह बैनर धरने का प्रमुख आकर्षण रहा और छात्रों के आक्रोश को दर्शाता नजर आया। तीसरे दिन पहुंचे थे दीपक सिंह और पूजा शुक्ला इससे पहले आंदोलन के तीसरे दिन पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला भी छात्रों के समर्थन में धरनास्थल पहुंची थीं। दोनों नेताओं ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की थी। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जब तक निष्कासन वापस नहीं लिया जाता और फीस वृद्धि समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। धरना स्थल पर बिजली पानी बंद धरनारत छात्रों ने गुरुवार देर रात वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि धरना स्थल पर नियमित रूप से जलने वाली बिजली काट दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा हो गया। इसके अलावा भीषण गर्मी के बीच वाटर कूलर भी बंद कर दिया गया। छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना देने के अधिकार का हनन बताया। दूसरे कॉलेज के छात्र भी पहुंच रहे गुरुवार को धरने में जय नारायण पीजी कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए। केकेसी के छात्रों का आरोप है कि एलएलबी परीक्षा परिणाम में हुई कथित अनियमितताओं से बड़ी संख्या में छात्र प्रभावित हुए हैं। जब उन्होंने इस मुद्दे को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाया तो उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। गुरुवार को धरने में डीएवी कॉलेज, सिटी अकादमी और नेशनल पीजी कॉलेज के भी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI अलीगंज के जॉब फेयर में 415 अभ्यर्थी पहुंचे:हीरो मोटोकॉर्प और यूनिलीवर में भर्ती, लिखित परीक्षा होगी
    Next Article
    औरैया में 10 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा:3 दिन दो पालियों में होगी, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment