Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बने:स्टोक्स की जगह लेंगे; स्टीफन फ्लेमिंग नए कोच, CSK को 5 बार चैंपियन बनाया

    19 hours ago

    1

    0

    जो रूट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान बनाए गए हैं। रूट हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बेन स्टोक्स की जगह लेंगे। इसके साथ ही स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का नया टेस्ट कोच बनाया गया है। पहले भी पांच साल कप्तानी कर चुके हैं कप्तान के रूप में रूट का पहला असाइनमेंट 19 अगस्त से लीड्स में शुरू होने वाली पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। रूट ने 13 फरवरी 2017 से 15 अप्रैल 2022 तक 64 मैचों में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की। करीब पांच साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। नाइटक्लब विवाद और संन्यास के बाद बोर्ड में उथल-पुथल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के लिए पिछले कुछ महीने काफी उथल-पुथल भरे रहे हैं। चेल्सी में सीरीज के पहले मैच के बाद देर रात शराब पीने की घटना और नाइटक्लब विवाद के कारण स्टोक्स को निलंबन का सामना करना पड़ा था। इस विवाद के बाद स्टोक्स ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फ्लेमिंग CSK को 5 बार चैंपियन बनाने का अनुभव 51 साल के स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं। उनकी कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार IPL का खिताब जीता। इसके अलावा वे साउथ अफ्रीका की SA 20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजियों के कोच रहे हैं। इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट से भी उनका पुराना नाता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर वह मिडलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेले, जबकि 'द हंड्रेड' में सदर्न ब्रेव के हेड कोच भी रहे। मैकुलम वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे मैकुलम टेस्ट टीम के कोच पद से हट चुके हैं, लेकिन अगले साल के अंत तक इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे। फ्लेमिंग और मैकुलम लंबे समय से करीबी दोस्त और पेशेवर सहयोगी रहे हैं। ऐसे में अगर फ्लेमिंग टेस्ट टीम की कमान संभालते हैं तो दोनों के बीच तालमेल इंग्लैंड के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड:पैरा 100m रेस में गावित पहले, बासिल दूसरे नंबर पर रहे; लॉन्ग जंप में मुरली को सिल्वर दिलीप महादु गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठे दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी में100 मीटर रेस में 10.71 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए, VIDEO:बोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते
    Next Article
    भारतीय हॉकी टीम की नारंगी जर्सी पर विवाद:पूर्व कप्तान रास्किन्हा बोले- नीला रंग हमारी पहचान; हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा- खिलाड़ियों की पसंद

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment