Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत सदस्य के ऑडियो पर भड़का अहिरवार समाज:ललितपुर में 100 से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन, FIR और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहिरवार समाज में आक्रोश फैल गया। ऑडियो में दुबे कथित तौर पर अहिरवार समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुने जा रहे हैं। मंगलवार को इसको लेकर समाज के 100 से अधिक लोग घंटाघर मैदान में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लीलाधर दुबे के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में अहिरवार समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल रहे। 65 से अधिक मुकदमों का दावा प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लीलाधर दुबे के खिलाफ पहले से 65 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी शामिल होने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और अनुसूचित जाति को अपमानित करने से जुड़े 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2022 में बसपा समर्थन से जीते थे चुनाव लीलाधर दुबे थाना जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में बसपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। उनके परिवार के सदस्य भी पूर्व में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। मोबाइल बंद मिला, पक्ष सामने नहीं आया वायरल ऑडियो और प्रदर्शन को लेकर लीलाधर दुबे का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की:मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल ने हर घर नल से जल पहुंचाने, शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश
    Next Article
    पीआरडी जवानों का मानदेय 100 रुपये बढ़ा:सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, अन्य भत्ते भी मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment