Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की:मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल ने हर घर नल से जल पहुंचाने, शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को जिलाधिकारी सभागार में जल जीवन मिशन के तहत 'हर घर नल से जल' योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक के बाद उन्होंने दांती परियोजना का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केवल आंकड़ों में प्रगति दिखाने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों से ग्रामीणों द्वारा पेयजल से संबंधित शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि जिन गांवों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, वहां प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पानी पहुंच रहा हो। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए प्रत्येक गांव के पंचायत भवन पर स्पष्ट रूप से सूचना अंकित की जाए, जिसमें बताया जाए कि पेयजल संबंधी शिकायत होने पर ग्रामीण किस अधिकारी या विभाग से संपर्क कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य जिले में पानी की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर प्रत्येक परिवार को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद इसे नगर पालिका को सौंपा जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके और पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन सिरप की 1000 शीशियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:ड्रग्स इंस्पेक्टर की सूचना पर रामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा जेल
    Next Article
    जिला पंचायत सदस्य के ऑडियो पर भड़का अहिरवार समाज:ललितपुर में 100 से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन, FIR और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment