Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से छूटकर रेप पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल कीं:झांसी में थाने का इंस्पेक्टर बताकर दोस्ती की, फिर रेप कर वीडियो बना लिए थे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में रेप केस में जेल से छूटकर आए एक आरोपी ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। यही नहीं, वह पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसने एक मैसेज किया- अब अपने दोनों बेटों को बचाकर रखना। इससे पीड़िता और उसका परिवार डर गया। उसने 10 दिन पहले पीड़िता को मिलने के लिए झांसी बुलाया। फोन पर बोला- तुम मेरे साथ रहो, नहीं तो सारी एडिट अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने रिश्तेदारों को अश्लील फोटो भेज दी। पीड़िता की मां ने नवाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की वर्दी पहनकर फंसाया था आगरा निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया- उसकी बेटी की शादी फिरोजाबाद में हुई है। बेटी झांसी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। यहां जब वो बाजार में खाना खाने जाती थी, तब उसकी मुलाकात बाहर सैंयर गेट मोहल्ला निवासी अशोक कुमार से हुई। उसने खुद को प्रेमनगर थाने का इंस्पेक्टर बताया। पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो भी दिखाई। साथ ही नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी बेटी को ब्लैकमेल करने लगा। बात न मानने पर मारपीट करने लगा। अश्लील फोटो और वीडियो भी वायरल कर दिए। तब पीड़िता ने सितंबर 2022 में कोतवाली थाने में रेप का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अशोक कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जेल से छूटकर बाहर आया आरोपी मां ने आगे बताया- अब आरोपी अशोक जेल से छूटकर बाहर गया। वह दोबारा से बेटी को अश्लील फोटो भेजने लगा। धमकी दे रहा है कि बेटी और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। वह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ फोटो एडिट करके वाट्सएप पर लगातार भेज रहा है। इससे परिवार सदमे में हैं। आरोपी ने 22 सितंबर 2026 को बेटी को बात करने के लिए झांसी बुलाया। तब बेटी को लेकर झांसी आ गई। तब वह रेलवे स्टेशन, इलाइट चौराहा और कचहरी चौराहा पर दिखाई दिया। लेकिन सामने नहीं आया। सिर्फ फोन पर बातचीत करता रहा। कहा- तुम मेरे साथ रहो, नहीं तो सारी एडिट अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। बात नहीं मानने पर आरोपी अशोक ने मां, भाई, रिश्तेदार आदि को अश्लील फोटो और मैसेज भेज दिए। तब मां ने झांसी आकर नवाबाद थाने में तहरीर दी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि- शुक्रवार को आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:अक्टूबर में सामान्य से अधिक रहेगा पारा, 33 डिग्री तक जाएगा तापमान
    Next Article
    कानपुर में भोजपुरी समाज की बैठक:गांधी-शास्त्री जयंती पर छठ पूजा की तैयारियों पर भी बनी रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment