Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:अक्टूबर में सामान्य से अधिक रहेगा पारा, 33 डिग्री तक जाएगा तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को अधिकतम आर्द्रता 95% और न्यूनतम आर्द्रता 55% दर्ज की गई। मानसून में 24 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में 1 जून से लेकर 1 अक्टूबर तक मानसून के दौरान सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसात दर्ज की गई है। इस दौरान कुल बरसात 849.3 मिलीमीटर हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर रहा है। जून के महीने में लखनऊ में 18.5 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 90.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 80% कम बारिश दर्ज की गई। जुलाई के महीने में भी यही स्थिति बनी रही। इस दौरान 158.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 227.1 मिलीमीटर रहा। बरसात सामान्य से 30% कम रही। अगस्त के महीने में अच्छी बारिश दर्ज हुई। 330.6 मिलीमीटर बरसात पूरे महीने में हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 202 मिलीमीटर रहा है। इस दौरान सामान्य से 64% फीसदी अधिक बरसात हुई। सितंबर के महीने में रिकॉर्ड सीजन में सबसे अधिक पानी बरसा। पूरे महीने में 342.1 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 163.9 मिलीमीटर रहा। यह सामान्य की तुलना में 109% अधिक रहा। सामान्य से अधिक रहेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में एल-नीनो के मजबूत होने के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, अक्टूबर के महीने में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि दिन का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU की जमीन का फर्जी सौदा कर 49 लाख ठगे:आईजी हॉल के पास की भूमि का 1.75 करोड़ में सौदा, नक्शा खुला तो फर्जीवाड़ा सामने आया
    Next Article
    जेल से छूटकर रेप पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल कीं:झांसी में थाने का इंस्पेक्टर बताकर दोस्ती की, फिर रेप कर वीडियो बना लिए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment