Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजा भैया की बेटी राघवी ने शंकराचार्य का किया समर्थन:लिखा- सनातन परंपरा को कमजोर करने की साजिश, आज हाईकोर्ट में शंकराचार्य की जमानत पर सुनवाई

    3 hours ago

    1

    0

    बाहुबली नेता और कुंडा विधायक राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर चल रहे विवाद पर खुलकर अपनी राय दी है। पूरे मामले को लेकर उन्होंने गुरुवार देर रात एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस विवाद को सनातन परंपरा को कमजोर करने की साजिश बताई। राघवी ने कहा- "शंकराचार्य का पद किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं होता। यह चार वेदों की जीवित परंपरा का सबसे उच्च आध्यात्मिक स्थान है। शंकराचार्य पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर पिछले रविवार प्रयागराज में FIR दर्ज की गई। इस मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। राघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि शंकराचार्य पद केवल एक मठ या पीठ की प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस पद को विवादों में घसीटने का प्रयास करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। सरकार और प्रशासन पर उठाया सवाल माघ मेले के दौरान बढ़े तनाव और शंकराचार्य से पुलिस की पूछताछ पर राघवी ने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- राज्य की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं होती, बल्कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और सामाजिक संतुलन बनाना भी सरकार का कर्तव्य है। सनातन परंपरा को बदनाम करने की कोशिश राघवी ने आगे लिखा- सदियों से वेदों की ज्योति जलाने वाली इस महान परंपरा को बदनाम करने की हर कोशिश असफल रही है और आगे भी होगी। उन्होंने कहा- आस्था पर आघात स्वीकार नहीं किया जा सकता और अंततः सत्य की ही विजय होगी। राघवी ने आगे लिखा- शंकराचार्य पर लगाए गए तथाकथित “आरोप” केवल एक व्यक्ति को निशाना बनाने का प्रयास नहीं, बल्कि उस सनातन आध्यात्मिक परंपरा को कमजोर करने की कोशिश हैं जिसकी नींव आदि शंकराचार्य ने रखी थी। सदियों से वेदों की ज्योति जलाने वाली इस परंपरा को बदनाम करने की हर कोशिश पहले भी असफल हुई है और आगे भी होगी। आस्था पर आघात स्वीकार नहीं। सत्य ही अंतिम विजय है। कौन हैं राघवी कुमारी राघवी कुमारी सिंह, राजा भैया की बड़ी बेटी हैं। वह हाल ही में अपने पारिवारिक विवाद और पिता के खिलाफ दिए गए बयानों के कारण चर्चा में रही हैं। राघवी अपनी मां के समर्थन में खड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने पिता पर मां को प्रताड़ित करने और साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। राघवी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज भी हैं और उन्होंने 2018 में डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। जानिए शंकराचार्य से जुड़ा पूरा मामला प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 26 फरवरी को शंकराचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आ गई। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इधर, एक पीड़ित बटुक पहली बार मीडिया के सामने आया। 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में दावा किया- मैं अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा शोषण किया गया। अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में मेडिकल रिपोर्ट पर कहा कि आशुतोष महाराज ने रिपोर्ट की बातें बताईं। जांच टीम क्या कर रही है? क्या पुलिस ने उन्हें परमानेंट प्रवक्ता बना लिया? एक हिस्ट्रीशीटर (आशुतोष महाराज) कहानी बनाकर फैला देता है। सारे लोग उसमें दबकर हाय-दइया करने लगते हैं। हमें कोई खतरा नहीं है। -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सोनभद्र में लाइनमैन जिंदा जला, VIDEO:ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए 25 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ा था, 10 मिनट तक जलता रहा सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जल गया। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लाइनमैन बुरी तरह झुलस चुका था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी:दोपहर 1 बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए
    Next Article
    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की बैठक:समस्याओं पर हुई चर्चा, अशोक बोले- व्यापारियों की सुरक्षा-सुविधा से कोई समझौता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment