Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन के यमुना नदी में मिला विवाहित महिला का शव:पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कालपी क्षेत्र में सोमवार दोपहर यमुना नदी में एक विवाहित महिला का शव मिला। पुलिस ने देर रात शव की पहचान 28 वर्षीय मनीषा साहू के रूप में की, जो उरई के नया पटेल नगर, शीतला माता मंदिर के पास की निवासी थीं। मनीषा राम आसरे साहू की पुत्री थीं। जानकारी के अनुसार, मनीषा की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जय सिंह साहू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उनके दांपत्य जीवन में विवाद शुरू हो गया था। पारिवारिक कलह के कारण मनीषा अपने मायके उरई में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक न्यायालय उरई में एक मुकदमा भी विचाराधीन है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मनीषा अपने परिजनों से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। वह कालपी पहुंचीं, जहां से राहगीरों ने उनके यमुना नदी में कूदने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी और वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय मछुआरों की मदद से नाव के जरिए महिला को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों और परिजनों की मदद से देर रात उसकी शिनाख्त कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्र ग्रहण के कारण बड़े हनुमान मंदिर के कपाट बंद:श्रृंगार के बाद रात 11 बजे से फिर खुलेंगे पट, होंगे दिव्य दर्शन
    Next Article
    देवरिया में 2081 स्थानों पर होलिका दहन:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment