Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान हटवाया गया:अवैध होर्डिंग्स और पोल पर कार्रवाई का इंतजार

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दोपहर 3 बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लोहे के ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। कई दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। हालांकि, अभियान के दौरान शहर में लंबे समय से लगे अवैध होर्डिंग्स और उनके पोल को लेकर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सामान रखने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, लेकिन वर्षों से खड़े बड़े होर्डिंग फ्रेम और पोल पर कार्रवाई नहीं हो रही है। देखें, 3 तस्वीरें… लोगों के मुताबिक, यदि कोई होर्डिंग निर्धारित मानकों और नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे भी हटाया जाना चाहिए। शहर में अवैध होर्डिंग और पोल को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा अवैध होर्डिंग्स और पोल हटाने के निर्देश दिए जाने की बात भी सामने आ चुकी है। इसके बावजूद कई होर्डिंग फ्रेम अब भी खड़े हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े होर्डिंग संचालकों तक समान रूप से होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होने पर ही अभियान प्रभावी माना जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मांतरण मामले में फिर मिली तारीख:24 अगस्त को अगली सुनवाई, पुलिस को कोलकाता में मिली थी लापता बहनें
    Next Article
    टॉप 10 के अपराधी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क:मकान के दरवाजे पर लगाई गई सील, 2016 से 2024 तक 13 गंभीर मुकदमों में है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment