Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता:छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार तालमेल, दोनों वर्गों में चुने गए विजेता

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय इंटर कॉलेज उरई के परिसर में जनपद स्तरीय विद्यालयी बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बालक और बालिका वर्ग के बैंड दलों ने प्रतिभाग कर देशभक्ति की धुनों और शानदार तालमेल से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित के पहुंचने पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और लयबद्ध तरीके से बैंड वादन कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बैंड दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज उरई की छात्राओं के बैंड दल ने शानदार तालमेल और देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं के प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। बालक वर्ग में डिवाइन मर्सी स्कूल उरई के छात्र बैंड दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने अनुशासन और बेहतर तालमेल के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वय जिला बैंड नोडल प्रभारी मिथलेश सिंह तथा अरविंद राजपूत के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित और जिला समन्वयक व्यंजना सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने कहा कि बैंड प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समूह भावना का विकास होता है। साथ ही उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जनपद के विजेता दल मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, निर्णायक मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में प्रतिबंधित कोडीन सिरप की बिक्री की शिकायत:ड्रग विभाग ने 3 मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, 2 को बंद कराया, एक संचालक फरार
    Next Article
    महराजगंज में सात थानों के प्रभारी बदले:धर्मेंद्र कुमार सिंह को कोतवाली मिली, घुघली समेत कई थानों में नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment