Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में सात थानों के प्रभारी बदले:धर्मेंद्र कुमार सिंह को कोतवाली मिली, घुघली समेत कई थानों में नई तैनाती

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में कानून-व्यवस्था बेहतर करने और अपराध रोकने के लिए पुलिस विभाग में मंगलवार को फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने एक इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें सात थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। अधिकारियों को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। इस फेरबदल में पनियरा के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को सदर कोतवाली का प्रभारी इंस्पेक्टर बनाया गया है। जनसुनवाई सेल में तैनात सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को घुघली थाने की जिम्मेदारी मिली है। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की मिठौरा चौकी के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को कोल्हुई का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कोल्हुई के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह को पनियरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। घुघली के थानाध्यक्ष सूरज कुमार को नौतनवा थाने भेजा गया है। सिंदुरिया के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सोनौली के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा को श्यामदेउरवा थाने का प्रभारी बनाया गया है। ठूठीबारी थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनूप तिवारी को सिंदुरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने ट्रांसफर हुए अधिकारियों को नई जगह पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से अपराध रोकने, लोगों की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग को सबसे पहले रखने को कहा गया है। पुलिस विभाग के मुताबिक, इस फेरबदल का मकसद कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराध पर लगाम लगाना और पुलिसिंग को बेहतर बनाना है। सोनौली और नौतनवा जैसे खास इलाकों में नई तैनाती को सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए भी जरूरी माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता:छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार तालमेल, दोनों वर्गों में चुने गए विजेता
    Next Article
    पंखा चलाते समय महिला को लगा करंट, मौत:उन्नाव के हिरन नगर में हादसा; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment