Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में मंदिर के पास शराब ठेके का विरोध:महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर एक घंटे तक लगाया जाम

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के बोहदपुरा गांव में मंदिर के पास शराब के ठेके के विरोध में सोमवार सुबह महिलाओं ने प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने जालौन-उरई मुख्य मार्ग पर लगभग एक घंटे तक जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। ग्रामीण लंबे समय से मंदिर के पास शराब का ठेका खोले जाने से नाराज थे। उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका खुलने के बाद से गांव का माहौल खराब हो गया है। उनके अनुसार, दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और नशे में लोग हंगामा करते हैं। इससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव की दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आईं। उन्होंने ठेका बंद करने की मांग को लेकर जालौन-उरई मुख्य मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण गांव के कई परिवारों का माहौल खराब हो रहा है और घरों में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेके को बंद या स्थानांतरित नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जाम की सूचना मिलते ही उरई सीओ राजीव शर्मा और उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझाते हुए उनकी समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिलाओं ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीन कॉरिडोर के पास उद्घाटन के 2 दिन बाद धंसाव:5 फीट गहरा गड्ढा हुआ, जलकल ने पहले ही दी थी लाइन शिफ्टिंग की सलाह
    Next Article
    पश्चिम बंगाल: सत्ता विरोधी लहर TMC के लिए बन सकती है चुनौती, SIR का असर, संगठन की ताकत किसके लिए बनेगी संजीवनी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment