Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों की समीक्षा की:जनपद की रैंकिंग सुधारने, गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जिला अनुश्रवण पुस्तिका और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्थाएं उन्हें हैंडओवर करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं में समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी परियोजना में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यवेक्षणीय/जांच समिति में शामिल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पाई गई कमियों को संबंधित कार्यदायी संस्थाएं ठीक करते हुए कार्य को समय पर पूरा करें। सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उन विभागों को गहनता से अपने कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया, जिनके कारण जनपद की रैंक खराब हुई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को संबंधित विभागों के लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति में सुधार करें, अन्यथा जिन विभागों के कारण जनपद की रैंक खराब होगी, उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। आईजीआरएस के संबंध में भी रैंक सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप-माइक्रोइरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मरों की शिकायतें, विद्युत बिल में सुधार हेतु आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इन योजनाओं की रैंकिंग में और सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुनार की दुकान पर नकली पिस्टल से लूट की कोशिश:आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    युवाओं को 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण:हापुड़ में 18 और 25 मार्च को लगेगा वृहद शिविर, 7 दिन में कर सकेंगे एप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment