Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपए लिए:बस्ती में न जमीन दी न पूरी रकम लौटाई; मांगने पर जान से मारने की धमकी

    1 day ago

    1

    0

    बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने जमीन दिलाने का भरोसा देकर ऑनलाइन एक लाख रुपए ले लिए, लेकिन न तो जमीन दिलाई और न ही पूरी रकम वापस की। पीड़ित ने जब अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे एक लाख रुपए बोदवल बाजार निवासी विकास पुत्र राकेश अग्रहरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई 2026 को उन्होंने जमीन खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपए दिए थे। यह रकम केवटाहिया निवासी रामदीन, सिकरा बरगाह निवासी हृदयराम और केवटाहिया निवासी किशन कुमार को ट्रांसफर की गई थी। विकास के मुताबिक, रकम लेने के बाद तीनों ने उन्हें जमीन नहीं दिलाई। काफी समय बीतने के बाद भी जब जमीन नहीं मिली तो उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। 10 हजार लौटाए, 90 हजार मांगने पर धमकी पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर हृदयराम ने 10 हजार रुपए लौटा दिए, लेकिन बाकी 90 हजार रुपए नहीं दिए। शेष रकम मांगने पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विकास ने मुंडेरवा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीन आरोपियों पर केस, दरोगा को सौंपी जांच मुंडेरवा पुलिस ने 11 नवंबर को पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोपहर 2:45 बजे रामदीन, हृदयराम और किशन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी:अस्पताल में हिस्सेदारी का झांसा देकर हड़पे 3.50 लाख रुपए, सुलह के बाद भी नहीं लौटाए पैसे
    Next Article
    दुष्कर्म आरोपी की उन्नाव कोर्ट में पेशी:तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में लाए गए, व्हाइटनर लगाकर न्यायिक दस्तावेज में बदलाव करने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment