Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी:अस्पताल में हिस्सेदारी का झांसा देकर हड़पे 3.50 लाख रुपए, सुलह के बाद भी नहीं लौटाए पैसे

    1 day ago

    1

    0

    हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में अस्पताल में साझेदारी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है। शाहाबाद तहसील के मौलागंज निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर बुधवार रात 8:26 बजे धोखाधड़ी, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। मनोज ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार और योगेंद्र कुमार सांडी रोड पावर हाउस के सामने न्यू हेल्थ केयर हॉस्पिटल चलाते हैं। तीनों ने उन्हें अस्पताल में साझेदार बनाने का भरोसा दिया था। दो लाख ऑनलाइन और डेढ़ लाख नकद दिए मनोज के मुताबिक, 25 फरवरी 2026 को उन्हें कचहरी ले जाकर 100 रुपए के स्टांप पेपर पर नोटरी मजिस्ट्रेट के सामने अनुबंध कराया गया। इसके बाद साझेदारी के लिए 3.50 लाख रुपए मांगे गए। उन्होंने दो लाख रुपए ऑनलाइन और 1.50 लाख रुपए बैंक के अंदर योगेंद्र कुमार को दिए। आरोप है कि 10 मई को पत्नी की बीमारी के चलते वह इलाज में व्यस्त थे। इसी दौरान अस्पताल में उनके साझेदारी से हटाए जाने की बात फैला दी गई। रुपये मांगने पर गाली और जान से मारने की धमकी मनोज ने बताया कि पत्नी की तबीयत सुधरने के बाद 26 मई को वह अस्पताल पहुंचे तो आरोपियों ने साझेदारी से बाहर करने की बात कहते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। विरोध करने पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। मामले में पुलिस के संज्ञान लेने के बाद 5 जून 2026 को दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश हुई। 10 किस्तों में रकम लौटाने का हुआ था समझौता मनोज के अनुसार, समझौते में 10 किस्तों में रुपये लौटाने की बात तय हुई थी, लेकिन आरोपियों ने एक भी किस्त नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह ठगी कर चुके हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 3 पर केस:शादी के जेवर और नकदी भी गायब, मां की शिकायत पर 28 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    जमीन दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपए लिए:बस्ती में न जमीन दी न पूरी रकम लौटाई; मांगने पर जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment