Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमानिया में 110 करोड़ से बाढ़ रोकने के इंतजाम कराए:सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह बोले- ट्रॉमा सेंटर, महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनवाना प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर की जमानिया से सातवीं बार विधायक, दो बार मंत्री और एक बार सांसद रह चुके समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में बाढ़ और कटान बड़ी समस्या है, जिसे नियंत्रित करने के लिए बड़े स्तर पर काम कराया गया है। उनका कहना है- बिजली, सड़क, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं। साथ ही ट्रॉमा सेंटर और उच्च शिक्षा संस्थान की जरूरत भी बताई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले चार साल में क्षेत्र में कौन-कौन से बड़े काम हुए? जवाब: जमानिया क्षेत्र हर साल बाढ़ और कटान से प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए जमानिया घाट पर करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से बोल्डर और पिचिंग का काम कराया गया। गहमर गांव में भी कटान रोकने के लिए कार्य हुए हैं। सवाल: बिजली और बुनियादी सुविधाओं में क्या सुधार हुआ? जवाब: क्षेत्र में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए फूली में सब-स्टेशन बनाया गया है। भदौरा में 220 केवीए सब-स्टेशन और करहिया में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। सड़क, पानी और बाढ़ से बचाव के लिए भी कई काम हुए हैं। सवाल : किसानों के लिए क्या पहल की गई? जवाब: किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के लिए ट्यूबवेल लगाए गए हैं और नहरों का सुदृढ़ीकरण कराया गया है, ताकि खेतों तक पानी पहुंच सके। सवाल: स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं को लेकर क्या काम हुए? जवाब: भदौरा अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था कराई गई है। यहां ट्रॉमा सेंटर बनाने का प्रस्ताव दो बार भेजा गया है। इसके अलावा स्टेडियम और खेल मैदानों की सुविधाएं भी बेहतर की गई हैं। सवाल : केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर आपकी क्या राय है? जवाब: गंगा सफाई और रेल-कम-रोड ब्रिज जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। गहमर जैसे फौजियों के गांव में सेना भर्ती की व्यवस्था खत्म होने से युवाओं पर असर पड़ा है। अग्निवीर योजना को लेकर भी युवाओं में असंतोष है। सवाल : आगे के लिए आपकी प्राथमिकता क्या है? जवाब: जमानिया क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर बनवाना और चंद्रशेखर महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाना मेरी प्राथमिकता है। साथ ही किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए और काम करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशानेबाज प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटी, हालत गंभीर:नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती, घर के काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
    Next Article
    लखनऊ में बुलेट की टक्कर से बच्ची की मौत:मां के साथ खेत से घर लौट रही थी, रास्ते में युवक टक्कर मारकर चला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment