Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बुलेट की टक्कर से बच्ची की मौत:मां के साथ खेत से घर लौट रही थी, रास्ते में युवक टक्कर मारकर चला गया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुलेट की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह मां के साथ खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से युवक टक्कर मारकर फरार हो गया। गिरी बच्ची को मां ने उठाया तो वह बेहोश हो चुकी थी। घरवालों को इसकी सूचना भिजवाई। घरवाले दौड़ते हुए वहां पहुंचे। बच्ची को आनन-फानन में मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार को माल थाना क्षेत्र के ललाई खेड़ा गांव के पास हुई। मृतका की पहचान गांव के ही दिनेश मौर्य की बेटी अंकिता के रूप में हुई। पिता गए थे बाजार, मां के साथ खेत गई अंकिता के पिता दिनेश सब्जी बेचते हैं। वह थोक सब्जी खरीदने माल बाजार गए थे। मां राधा मौर्या, अंकिता को लेकर खेत चली गईं। वह शाम करीब 6 बजे घर लौट रही थीं। अटारी से उमरावल मार्ग पर गांव के ही पास ब्रह्मदेव बाबा मंदिर के सामने यह दुर्घटना हो गई। मां उंगली पकड़कर बेटी अंकिता को ला रही थीं। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट वाले ने अंकिता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अंकिता तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसीपी सुजीत दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमानिया में 110 करोड़ से बाढ़ रोकने के इंतजाम कराए:सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह बोले- ट्रॉमा सेंटर, महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनवाना प्राथमिकता
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की महारैली:4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन की रणनीति तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment