Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर हाईवे पर अवैध कट से बढ़ रहे हादसे:वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बन रहे रास्ते, एडीएम बोले- कार्रवाई होगी

    10 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बक्शा क्षेत्र के पास अवैध कट हादसों का कारण बन रहे हैं। सुरक्षित सफर के लिए बने डिवाइडर कई जगह तोड़कर अवैध रास्ते बना दिए गए हैं। ये कट ज्यादातर पेट्रोल पंप और स्कूलों के पास बनाए गए हैं। इन अवैध कटों से वाहन चालक अचानक मुख्य मार्ग पर आ जाते हैं। इससे तेज रफ्तार से आ रहे वाहनों से टक्कर का डर बढ़ जाता है। हाईवे पर गाड़ियों की गति ज्यादा होने के कारण थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए तय जगहों की जगह डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लेते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रशासन ने कई बार इन अवैध कटों को बंद कराया है। हालांकि, कुछ समय बाद ही कुछ लोग दोबारा डिवाइडर तोड़ देते हैं। एडीएम अजय अंबष्ट ने बताया कि अवैध कटों को बंद कराने के बाद भी उन्हें फिर से तोड़ा जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी निर्माण एजेंसियों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। अब इस पर और सख्ती की जाएगी और ऐसा करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने हाईवे प्रबंधन और संबंधित विभाग से इन अवैध कटों को पहचान कर पक्के तौर पर बंद करने और उनकी निगरानी करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा कोडीन कांड में 3 मेडिकल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द:चौथी मेडिकल स्टोर से कोडीनयुक्त दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक
    Next Article
    लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को चलती गाड़ी से धक्का दिया:वीडियो में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती दिखी, पिता बोले- 21 दिन से अस्पताल में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment