Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रंगीन कचरी फैक्ट्री पर FSO का छापा:4,125 किलो रंगीन कचरी, 1,672 किलो मैदा सीज

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को सड़क दूधली में छापा मारा। टीम ने कोहिनूर फूड्स से 5,797 किलो खाद्य सामग्री सीज की। 4,125 किलो रंगीन कचरी और 1,672 किलो मैदा जब्त किया। सीज किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1.92 लाख रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कचरी और मैदा के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कचरी और मैदा के लिए सैंपल सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. चमन लाल के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सड़क दूधली स्थित कोहिनूर फूड्स पर कार्रवाई की। टीम को यहां दानिश खाद्य कारोबार करते मिले। दुकान और परिसर में रखे सामान की जांच के दौरान बिक्री के लिए तैयार रंगीन कचरी की 275 बोरियां मिलीं। इन बोरियों में कुल 4,125 किलो कचरी थी, जिसकी कीमत करीब 1,44,375 रुपये बताई गई। टीम ने तैयार कचरी के साथ इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैदा का भी नमूना लिया। इसके बाद सभी 275 बोरियों को सीज कर खाद्य कारोबारी की देखरेख में रखवा दिया गया। जांच के दौरान मौके पर 38 बोरियों में 1,672 किलो मैदा भी मिला। इसकी कीमत करीब 48,488 रुपये बताई गई है। सैंपल लेने के बाद विभाग ने पूरा मैदा भी सीज कर दिया, जिससे कोहिनूर फूड्स से कुल 5,797 किलो खाद्य सामग्री जब्त हुई। पूनम बेकरी से भी लिए सैंपल इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सड़क दूधली स्थित पूनम बेकरी का निरीक्षण किया। यहां खाद्य कारोबारी मुकेश मौजूद मिले। टीम ने बिक्री के लिए तैयार रस्क का नमूना लिया और उसमें इस्तेमाल किए जा रहे मैदा का भी सैंपल जांच के लिए लिया। विभाग के अधिकारियों ने सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया है। लैब रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के संबंध में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ कचहरी पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी:2022 में काफिले पर फायरिंग मामले में होगी गवाही
    Next Article
    जौनपुर में 4.7 करोड़ से क्षमता वृद्धि स्वीकृत:5 ट्रांसफॉर्मरों से 5 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी ओवरलोडिंग से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment