Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में बिजली बिल राहत योजना में उपभोक्ता उदासीन:विभाग करेगा सख्त कार्रवाई, कनेक्शन कटेंगे और आरसी जारी होगी

    7 hours ago

    1

    0

    बिजली बिल राहत योजना अपने अंतिम चरण में है, लेकिन जौनपुर समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता इसका लाभ उठाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस उदासीनता को देखते हुए विद्युत विभाग ने ऐसे बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है, जिसमें कनेक्शन काटना और राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी करना शामिल है। मछलीशहर डिवीजन में लगभग 1 लाख 17 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिन पर करीब 300 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 63,277 बकाएदारों में से अब तक केवल 20,182 उपभोक्ताओं ने ही इस योजना के तहत पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अधिकांश उपभोक्ता इस छूट योजना में अभी भी रुचि नहीं ले रहे हैं। विद्युत उपखंड अधिकारी मछलीशहर, आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए चलाई गई है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल जमा नहीं किया या लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत और मूलधन में भी छूट दी जा रही है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने के लिए रोजाना जगह-जगह शिविर भी लगाए जा रहे हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि बिजली चोरी के मामलों में पकड़े गए लोगों को भी इस योजना के तहत छूट मिल रही है, लेकिन वे भी बिल जमा करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। उपभोक्ताओं की इस उदासीनता को देखते हुए विभाग अब ऐसे बकाएदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ आरसी जारी करने और कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। अधिशासी अभियंता मछलीशहर, राजन कुमार ने स्पष्ट किया कि ओटीएस की अवधि समाप्त होने के बाद बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने और आरसी के जरिए वसूली की कार्रवाई और तेज की जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया बिल जमा कर कानूनी कार्रवाई से बचें और योजना का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में बंदरों का हमला, मां-बेटी घायल:घायल बोले- शिकायत के बावजूद नगर निगम ने नहीं की कार्रवाई
    Next Article
    बांदा में 6 माह में तीसरी फांसी की सजा:अब तक 5 को दिया जा चुका है मृत्युदंड, एक दिन पहले हुई सिंचाई विभाग के जेई-पत्नी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment