Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर डीएम सख्त:जिम्मेदारों पर एफआईआर के दिए निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    18 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा भवन निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है और मरीजों को सुविधाएं मिलने में देरी हो रही है। परियोजना प्रबंधक (सिविल एवं विद्युत) ने धन की कमी का हवाला दिया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अधिकांश धनराशि शासनादेशों के माध्यम से पहले ही उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को भुगतान की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने लगभग पूर्ण भुगतान के बावजूद कार्यों में शिथिलता पर कड़ी आपत्ति जताई और मुख्य विकास अधिकारी व प्रधानाचार्य को निर्माण निगम (सिविल एवं विद्युत इकाई) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सेंट्रल एसी और सबस्टेशन के हैंडओवर में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, जौनपुर को संयुक्त भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने दोहराया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कर जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में प्राचार्य डॉ. आर.बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता वी.के. सिंह, अवर अभियंता ए.के. सिंह, परियोजना प्रबंधक एस.के. यादव, अनुराग कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DAV पीजी कालेज पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा:सुनाया बनारस का पुराना किस्सा, बोले- यहां सजेशन देने वालों की कमी नहीं
    Next Article
    ताज महोत्सव-नीरज की गायकी, कृष्णा की कॉमेडी जमाएगी रंग:18 फरवरी से शुरू होगा महोत्सव, फतेहपुर सीकरी में गूंजेगी कव्वाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment