Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में स्कूल का CCTV कैमरे खोल ले गए चोर:सुबह में बोर्ड परीक्षा के दौरान चला पता, चोरी की वारदात का VIDEO आया सामने

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को चोर खोलकर उठा ले गए। चोरी की यह घटना CCTV कैमेरे के डीवीआर में रिकॉर्ड हो गई। यह रिकॉर्ड एक दिन बाद सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। यह पूरा मामला पवारा थाना क्षेत्र स्थित होरिल राव इंटर कॉलेज में शुक्रवार की रात का है। विद्यालय प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम लगाने के लिए क्लास में दो कैमरे लगवाए थे। लेकिन रात में दो चोर रोशनदान के रास्ते क्लास में घुसे और सीधे उस स्थान पर पहुंचे जहां निगरानी के लिए CCTV कैमरा लगाया गया था। दिलचस्प बात यह रही कि चोरों ने अन्य किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। वह केवल CCTV कैमरा निकालकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात कैमरे के डीवीआर में रिकॉर्ड हो गई। कंट्रोल रूमे में क्लास का कैमरे बंद मिले शनिवार की सुबह में 10वीं की परीक्षा के दौरान जब कंट्रोल रूम में LED पर उस क्लॉस रूम का कैमरा ब्लैक दिखा। यह देखकर स्कूल के कर्मचारियों ने क्लास का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लास के दोनों CCTV कैमरे गायब मिले तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य रविद्र नाथ शर्मा को दिया। फिर प्रधानाचार्य ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, पवारा SHO अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से मिले लिखित तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसम बदलने से उन्नाव में बढ़ी मरीजों की भीड़:जिला अस्पताल की ओपीडी में 6 सौ से अधिक लोग पहुंचे, वायरल के मामले बढ़े
    Next Article
    यूथ कांग्रेस महासचिव मोंटी शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने उठाया:ललितपुर से पकड़ा, AI समिट में हुए प्रदर्शन के बाद एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment