Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूथ कांग्रेस महासचिव मोंटी शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने उठाया:ललितपुर से पकड़ा, AI समिट में हुए प्रदर्शन के बाद एक्शन

    8 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋतिक शुक्ला उर्फ मोंटी शुक्ला को ललितपुर से हिरासत में लिया है। उन्हें दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पकड़ा गया है। पुलिस सोमवार सुबह उन्हें पटियाला कोर्ट में पेश करेगी। मोंटी शुक्ला के परिजन भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके छोटे भाई ऋषभ शुक्ला ने बताया कि मोंटी 16 फरवरी को दिल्ली गए थे और 17 फरवरी को वापस आ गए थे। ऋषभ के अनुसार, जिस दिन AI समिट में प्रदर्शन हुआ, उस दिन मोंटी दिल्ली में नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक शादी समारोह में शामिल थे। ऋषभ शुक्ला ने यह भी बताया कि पहले स्थानीय पुलिस ने उनके भाई को हिरासत में लिया और उन्हें क्राइम ब्रांच ऑफिस में रखा। रविवार दोपहर 11 बजे दिल्ली पुलिस ललितपुर पहुंची और मोंटी से पूछताछ की। शाम चार बजे पुलिस मोंटी को उनके घर ले गई और तलाशी ली। पुलिस ने उनके घर के बाहर एक नोटिस भी चिपकाया, जिसकी फोटो लेने के बाद उसे हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस मोंटी को अपने साथ दिल्ली ले गई। इस मामले पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कुलदीप पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में स्कूल का CCTV कैमरे खोल ले गए चोर:सुबह में बोर्ड परीक्षा के दौरान चला पता, चोरी की वारदात का VIDEO आया सामने
    Next Article
    रक्तरंजित भारत पुस्तक पर परिचर्चा संपन्न:औरैया में विद्वानों ने भारत विभाजन के कारणों पर किया गहन विमर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment