Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में सड़क हादसे में दर्जी की मौत:तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मारी, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार दर्जी की मौत हो गई। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। कनौरा ग्राम सभा निवासी 32 वर्षीय मनोज पुत्र शैलेंद्र राम अपनी कपड़े की सिलाई की दुकान पर काम करने जा रहे थे। वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बजरंग नगर चौकी को सूचना दी। चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को एम्बुलेंस से सीएचसी डोभी बीरी बारी ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर से युवक की मौत हुई है और परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल इंग्लिश पेपर में दो 'मुन्ना भाई' पकड़े:मलावन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे
    Next Article
    बच्ची ने बेर समझकर खाया जहरीला पदार्थ, मौत:चित्रकूट में 4 साल की मासूम की जान गई, पिता बोले- मुंह में जलन की बात बताई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment