Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Japan के Tokyo और चिबा में heavy rain से बाढ़, 4 लोगों की मौत, 1 लापता

    21 minutes ago

    1

    0

    जापान के तोक्यो के पूर्वी इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। बाढ़ के कारण सड़कों और कई घरों में पानी भर गया, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और हजारों लोग प्रभावित इलाकों में फंस गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुक्रवार सुबह बारिश की तीव्रता कम होने के बाद चिबा प्रांत के 12 से अधिक नगर निकायों के लिए जारी भारी बारिश की सबसे गंभीर चेतावनी का स्तर घटा दिया।हालांकि, दिन में बाद में फिर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। सुबह सामने आई तस्वीरों और समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का पता चला। कई घर और वाहन पानी में डूबे दिखाई दिए, जबकि रेल पटरियां भी जलमग्न हो गईं।इसे भी पढ़ें: Sahil Jadhav ने Shane Watson की किताब पढ़कर सीखा दबाव संभालना, एशियाई खेलों पर ध्यान‘ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स’ ने बताया कि उसने सोगा रेलवे स्टेशन पर फंसे करीब 4,000 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बसें भेजी हैं। यह स्टेशन स्थानीय रेल मार्ग पर स्थित है, जो तोक्यो डिज्नी क्षेत्र से भी जुड़ा है। थीम पार्क को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।इसे भी पढ़ें: Ashmita Chaliha ने किया बड़ा उलटफेर, जापान की शीर्ष वरीय हिना अकेची को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचींतोक्यो क्षेत्र के नरीता हवाई अड्डे पर भी हजारों यात्री फंसे रहे, क्योंकि क्षेत्र से बाहर जाने वाली रेल सेवाएं रोक दी गई थीं। सैकड़ों लोगों ने रातभर चिबा प्रांतीय सरकार के भवन में शरण ली। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति लापता है।मौतें इचिकावा, साकुरा और कशिवा शहरों में हुई हैं। चिबा के अधिकारियों के अनुसार, प्रांत में 80 से अधिक घरों में पानी भर गया है और करीब 2.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। ‘टेपको पावर ग्रिड’ के अनुसार, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण शुक्रवार सुबह करीब 23,000 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।इसे भी पढ़ें: Hiroshima परमाणु हमले की 81वीं बरसी पर मेयर Kazumi Matsui ने परमाणु हथियारों की होड़ की निंदा कीचिबा शहर में केवल एक घंटे में 11.5 सेंटीमीटर, जबकि साकुरा में 9.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोनों स्थानों पर एक घंटे में हुई बारिश का यह अब तक का रिकॉर्ड है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CPM नेता KP Udayabhanu पर केस दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस को दी थी धमकी
    Next Article
    Chamoli सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 3 लापता लोगों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment