Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वाइंट डायरेक्टर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं:विसरा गाजियाबाद भेजा जाएगा, रामपुर से गंगा स्नान करने हापुड़ आए थे

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर बुधवार को रामपुर के सरकारी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह (45) की नाव में बैठे समय अचानक मौत हो गई। इस घटना से घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के कंधईपुर, धूमनगंज निवासी बच्चू सिंह पुत्र महाराज सिंह बुधवार सुबह बस से ब्रजघाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। नाव में बैठे हुए वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। घाट पर मौजूद लोगों और नाविकों ने उन्हें निष्क्रिय अवस्था में देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए। गाजियाबाद भेजा जाएगा विसरा कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। बिसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए गाजियाबाद लैब भेजा जाएगा। इसका उद्देश्य मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटेंडेंटस के नाम पर वसूली, विरोध पर उत्पीड़न:कानपुर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों का हंगामा, बोले- मनमाने नियम नहीं चलेंगे
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर एक घंटा खड़ी रही वंदे भारत:पार्किंग ब्रेक सिस्टम में खराबी के कारण रोका, टेक्नीशियन ने ऑनलाइन बात कर प्राॅबलम सॉल्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment