Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JEE व NEET की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग:वाराणसी में ‘संकल्प-30’ के तहत शिक्षा विभाग व PW के बीच MOU

    1 hour ago

    1

    0

    तमाम ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं हैं जो JEE व NEET की परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से उनका यह सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे बच्चों के लिए शासन की पहल पर फिजिक्सवाला व शिक्षा विभाग के बीच अहम MOU किया गया है जिसका नाम ‘संकल्प-30’ है। इस मुहिम के तहत JEE व NEET के लिए 30-30 उन छात्रों का चयन किया गया है जो पढ़ने में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण यह तैयारी नहीं कर पा रहे थे। प्री, मेंस व इंटरव्यू के बाद हुआ चयन जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में बुधवार को विकास भवन सभागार में इंटरव्यू हुआ। जिसमें JEE के लिए 30 व NEET के लिए 30 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया है। DIOS ने बताया, इसमें मेधावियों का चयन एग्जाम के जरिए हुआ है। पहले प्री का एग्जाम और फिर मेंस का एग्जाम देने के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें सरकारी विद्यालयों के छात्राें को मौका दिया जा रहा है । पहले चरण में मेंस में JEE के लिए 329 व NEET के लिए 250 मेधावियों को चयन हुआ। फिर मेंस में JEE के लिए 49 व NEET के लिए 33 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए। इन सभी का अब इंटरव्यू हो गया है। 2 साल का होगा निश्शुल्क कोर्स DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए 2 वर्ष का कोर्स होगा। इसमें फिजिक्सवाला कोचिंग के एक्सपर्ट बच्चों को पढ़ाएंगे। स्कूल की टाइमिंग के बाद यह यहां नियमित रूप से पढ़ाई होगी। यह क्लास गोपी राधा कालेज में संचालित होंगी। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में यह पहल पहली बार हो रहा है। फिजिक्सवाला के संस्थाथक अलख पांडेय की ओर से यह पहल की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग:स्थाई लोक अदालत ने व्यवसायी को ₹3.20 लाख देने का आदेश दिया
    Next Article
    मैनपुरी में पेट्रोल पंप कर्मचारी की संदिग्ध मौत:पत्नी बोली- गोली मारकर हत्या, पुलिस बता रही आत्महत्या; FIR को लेकर भी विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment