Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में पेट्रोल पंप कर्मचारी की संदिग्ध मौत:पत्नी बोली- गोली मारकर हत्या, पुलिस बता रही आत्महत्या; FIR को लेकर भी विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के नगला कंचन गांव में पेट्रोल पंप कर्मचारी गौरव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी कोमल देवी ने पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पति की गोली मारकर हत्या की गई है, जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रही है। पंप से 300 मीटर दूर मिला शव प्रार्थना पत्र के अनुसार, गौरव कुमार पेट्रोल पंप पर रात की ड्यूटी पर थे। सुबह करीब 5:30 बजे उनका शव पंप से लगभग 300 मीटर दूर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती जांच में ही आत्महत्या की बात फैलानी शुरू कर दी। शव उठाने से पहले हुआ हंगामा घटना के बाद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पत्नी का आरोप है कि इसके बाद पुलिस का रुख बदल गया और मामले को आत्महत्या की दिशा में मोड़ने का प्रयास शुरू हो गया। FIR दर्ज करने में देरी का आरोप परिजनों ने पुलिस पर FIR दर्ज करने में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कई बार थाने के चक्कर लगाए। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कथित तौर पर दूसरी रिपोर्ट लिखवाई गई बाद में FIR दर्ज करने से इनकार किया गया। मामले में मोबाइल फोन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के अनुसार पहले कहा गया कि मोबाइल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। बाद में बताया गया कि मोबाइल थाने में ही मौजूद है इस विरोधाभास ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह और बढ़ा दिया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान भी अधिकारियों की मौजूदगी से परिजनों का शक और गहरा गया। पीड़िता कोमल देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JEE व NEET की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग:वाराणसी में ‘संकल्प-30’ के तहत शिक्षा विभाग व PW के बीच MOU
    Next Article
    वायरल बाबा को देवीराम का लड्डू-ढोकला पंसद:घंटों वहीं बैठकर स्टूडेंट को करते थे गाइड, कर्मचारी बोले- बाबा काफी होशियार हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment