Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand bus accident में नेपाल के 3 'कांवड़ियों' की मौत, कोडरमा में 10 घायल

    1 hour from now

    1

    0

    झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से नेपाल के 10 वर्षीय लड़के समेत कम से कम तीन कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ।सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसे में कम से कम तीन ‘कांवड़ियों’ की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि नेपाल के रौतहट जिले के 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने और दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम के दर्शन के बाद हिमालयी देश नेपाल लौट रही थी। कुमार ने बताया कि बस नेपाल के रास्ते बिहार के राजगीर जा रही थी तभी चालक को झपकी आ गई और बस ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।उन्होंने बताया कि मरने वालों में शिवम कुमार नाम का 10 साल का एक लड़का भी शामिल था जबकि बाकी दो वयस्कों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
    Next Article
    Nashik Police ने त्र्यंबकेश्वर में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपी पकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment