Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी जिला अस्पताल में नया ट्रामा सेंटर बनेगा:बजट में झांसी को अलग से प्रावधान नहीं, युवा उद्यमियों को बढ़ावा दे रही सरकार

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने बजट 2026-27 में अहम प्रावधान किए हैं। सरकार ने झांसी के जिला अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर बनाए जाने की घोषणा की है। इसके निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर हादसों और आपातकालीन मामलों में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। ट्रामा सेंटर में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने सामाजिक और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। बजट में प्रदेश के हर एक जिले में छात्रावास निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी और शिक्षा की पहुंच को और मजबूत किया जा सकेगा। सरकार के इन प्रावधानों को झांसी के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें - लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार यूपी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा चुनावी बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें शिक्षा, मेडिकल और रोजगार पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में 16 नए मेडिकल कॉलेज और 3 विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। अब बेटियों की शादी के लिए 50 हजार की जगह 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड की संदिग्ध मौत:गाजीपुर से गोंड महासभा ने सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    स्वामी-शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को 21 करोड़ का बजट मिला:चिन्मयानंद बोले- हमने 100 करोड़ की संपत्ति दी, बजट पर कुछ नहीं कहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment