Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 14 साल बाद पत्नी को घर से निकाला:सहारनपुर में महिला बोली-पति-सास ने छीने गहने, बच्चों से भी नहीं मिलने दिया

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के नागल क्षेत्र में एक महिला ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और बच्चों से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर चारों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। खटौली गांव निवासी बीना की शादी वर्ष 2012 में बादशाहपुर गांव के प्रवेश कुमार से हुई थी। बीना का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने देने लगे। सास प्रमिला पर गाली-गलौज करने और पति को उसके खिलाफ भड़काने का भी आरोप लगाया है। 2018 में भी की थी शिकायत बीना के मुताबिक, उसने वर्ष 2018 में भी महिला थाने में शिकायत की थी। उस समय समझौता होने के बाद वह दोबारा ससुराल में रहने लगी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि 24 नवंबर 2025 को पति प्रवेश कुमार, सास प्रमिला, ससुर शेर सिंह और देवर सुधीर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह अपने कपड़े, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान भी नहीं ले जा सकी। बच्चों से मिलने से रोकने का आरोप बीना का आरोप है कि उसके दोनों बच्चों को ससुराल वालों ने अपने पास रखा है। वह जब भी बच्चों से मिलने जाती है तो उसे भगा दिया जाता है। स्कूल में बच्चों से मिलने की कोशिश करने पर भी विरोध किया जाता है। महिला ने पुलिस से अपना स्त्रीधन और दहेज का सामान वापस दिलाने के साथ बच्चों से मिलने और उनके साथ रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'झांसी के युवक की मौत से मेरा वास्ता नहीं':राखी सावंत ने VIDEO पोस्ट कर लिखा-कॉकरोचों का समर्थन करने के कारण मुझे परेशान किया जा रहा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा फंदे से लटकी मिली:मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहती थी, कमरा अंदर से बंद, SSP बोले- दोस्त से लड़ाई हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment