Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में भगवान कृष्ण संग भक्तों ने खेली होली:इस्कॉन के होली मिलन समारोह में उमड़े श्रद्धालु, झांसी में बनेगा ग्लोरी ऑफ बुंदेलखंड मंदिर

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन झांसी किले की तलहटी में बने महाराजा गंगाधर राव कला मंच (मुक्ताकाशी मंच) पर किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब दो हजार श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर शाम से ही कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गया था। पहले तीन तस्वीरों में देखें इस्कॉन की होली… कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और कीर्तन के साथ हुई। इसके बाद पंजाब और वृंदावन से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भक्ति भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुन और ढोल-मंजीरों की ताल पर श्रद्धालु झूम उठे। वृंदावन से आए भजन गायक गोरखनाथ ने जब “आज बिरज में होली है रसिया” भजन गाया, तो माहौल पूरी तरह ब्रज की होली जैसा हो गया। श्रद्धालु अपनी कुर्सियों से खड़े होकर भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे। देर रात तक चले इस समारोह में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन संध्या के बाद भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकी पर पुष्प वर्षा की गई। इसके पश्चात फूलों की होली का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग पांच क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया। रंग-बिरंगे फूलों की बारिश के बीच बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक होली खेली। पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन के दौरान मंच से झांसी में भव्य इस्कॉन मंदिर निर्माण की घोषणा भी की गई। बताया गया कि प्रस्तावित मंदिर का नाम “ग्लोरी ऑफ बुंदेलखंड” होगा और यह पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर होगा। कार्यक्रम में मंदिर की प्रस्तावित सुविधाओं का नक्शा भी दिखाया गया, जिसे देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। हालांकि अभी मंदिर निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जाना बाकी है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रही, जिन्होंने पार्किंग से लेकर मंच व्यवस्था तक की जिम्मेदारी संभाली। भक्ति, संगीत और फूलों की खुशबू के बीच आयोजित यह होली मिलन समारोह शहरवासियों के लिए यादगार बन गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सामान्य से अधिक गर्मी:सुबह से चल रही तेज हवा, लालबाग और गोमतीनगर का AQI यलो जोन में दर्ज
    Next Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए बलरामपुर की 5 बड़ी खबरें:बलरामपुर में होली पर दुकान में मारपीट, 3 घायल, देवीपाटन मंदिर से पारंपरिक होली यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment