Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए बलरामपुर की 5 बड़ी खबरें:बलरामपुर में होली पर दुकान में मारपीट, 3 घायल, देवीपाटन मंदिर से पारंपरिक होली यात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने बलरामपुर जिले की 5 बड़ी खबरें। 1- बलरामपुर में होली पर दुकान में मारपीट, 3 घायल, लाठी-डंडे से लोगों पर हमला, पुलिस बल तैनात; जांच जारी बलरामपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिसई गांव में होली के दिन दोपहर करीब तीन बजे दुकान पर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। त्योहार के बीच हुई इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र लालचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और कहासुनी करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 2- देवीपाटन मंदिर से निकली पारंपरिक होली यात्रा, पीठाधीश्वर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग, छतों से बरसाए गए गुलाल व फुल तुलसीपुर नगर में इस वर्ष भी होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और भक्ति भावना के साथ मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य होली यात्रा निकाली गई। इसमें देवीपाटन पीठाधीश्वर स्वयं संतों और कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। होली यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत हुई। पीठाधीश्वर के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में संत-महात्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, भाजपा नेता विजय सिंह, समाजसेवी सर्वेश सिंह तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर.. 3- बलरामपुर रिजर्व पुलिस लाइंस में होलिका दहन, DM-DP ने की पूजा, आपसी सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश बलरामपुर के रिजर्व पुलिस लाइंस में मंगलवार देर रात शुभ मुहूर्त में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों और समस्त पुलिस बल को होली की शुभकामनाएं भी दीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा के कारण अग्नि में बैठी होलिका जल गई थी, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित रहे थे। इसी आस्था के साथ अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पढ़ें पूरी खबर… 4- बलरामपुर में होली का पर्व उल्लास से मना, सिटी पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, डीजे पर थिरके युवा बलरामपुर में होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही होली की धूम रही। लोगों ने गलियों और चौक-चौराहों पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखे, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग सिटी पैलेस पहुंचे। उन्होंने महाराज जयंत प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें रंग-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। महाराज ने भी सभी आगंतुकों का स्वागत किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… 5- महदेइया बाजार में निकला होली जुलूस, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के महदेइया बाजार में बुधवार सुबह होली के अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकाला गया। यह आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। डीजे की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं और युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। जुलूस की शुरुआत होली दुर्गा माता मंदिर से हुई। यह मुख्य बाजार से होते हुए मुजहना तक गया और फिर बाजार मार्ग से शुक्लवा गांव पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के मार्ग में पड़ने वाली सभी दुकानें एहतियातन बंद रखी गई थीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भगवान कृष्ण संग भक्तों ने खेली होली:इस्कॉन के होली मिलन समारोह में उमड़े श्रद्धालु, झांसी में बनेगा ग्लोरी ऑफ बुंदेलखंड मंदिर
    Next Article
    तेज रफ्तार बाइक रोकने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या:गोरखपुर में धूल उड़ाने को लेकर हुआ विवाद, होली पर हमलावरों ने घेरकर मौत के घाट उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment