Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का 31वां दीक्षांत समारोह आज:राज्यपाल होंगी शामिल, 34,947 विद्यार्थियों को डिग्री, 28 को मिलेंगे पदक

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। राज्यपाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगी। इस बार एमएससी एग्रीकल्चर की छात्रा आकांक्षा रावत को एकमात्र स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 15 छात्र-छात्राओं को रजत और 12 को कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव होंगे। वहीं, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 34,947 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री विश्वविद्यालय के अनुसार, इस बार दीक्षांत समारोह में कुल 34,947 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें स्नातक के 29,919, परास्नातक के 4,945 और पीएचडी के 83 विद्यार्थी शामिल हैं। स्नातक की डिग्री पाने वालों में 16,949 छात्राएं और 12,970 छात्र हैं। परास्नातक में 3,300 छात्राएं और 1,645 छात्र डिग्री हासिल करेंगे। वहीं, पीएचडी की डिग्री पाने वालों में 46 महिला और 37 पुरुष शोधार्थी शामिल हैं। इस बार डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों में 58.07 प्रतिशत महिलाएं और 41.93 प्रतिशत पुरुष हैं। यानी विश्वविद्यालय के इस दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से काफी अधिक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सुबह से बादल छाए:धूप निकलने से एक बार फिर बढ़ी उमस, शाम तक बारिश की संभावना
    Next Article
    उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुसा,VIDEO:गलियों में नाव चल रही, लोग छतों पर रहने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment