Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुसा,VIDEO:गलियों में नाव चल रही, लोग छतों पर रहने को मजबूर

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गुरुवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 112.16 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों में नए क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है। इससे पहले से बाढ़ से प्रभावित लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई मोहल्लों में पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग अपनी छतों पर रहने को मजबूर हैं। लगभग एक सप्ताह पहले गंगा का जलस्तर 112.07 मीटर तक पहुंच गया था, जिसके बाद इसमें धीमी गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को जलस्तर फिर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए 112.02 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार दोपहर तक यह 112.04 मीटर रहा, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई। बाढ़ की तस्वीरें देखें लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम छह बजे तक जलस्तर 112.08 मीटर हो गया। बुधवार सुबह यह लगभग 112.11 मीटर दर्ज किया गया और गुरुवार सुबह तक यह बढ़कर 112.16 मीटर पर पहुंच गया। इस प्रकार, पिछले 24 घंटों में जलस्तर में लगभग पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से शुक्लागंज के गोताखोर मोहल्ले सहित कई तटवर्ती इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए प्रशासन ने नावें लगाई हैं। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि नावों की संख्या पर्याप्त नहीं है और सभी जरूरतमंदों को समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते बच्चों को स्कूल और कोचिंग भेजने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाविक लोगों को घर तक पहुंचा रहे गोताखोर मोहल्ले के निवासी जुबैर खान ने बताया कि कुछ नाविक लोगों को नियमित रूप से उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने एक नाव चालक के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। जुबैर खान के अनुसार, कई बार यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता है, जिससे उन्हें दूसरी नाव का इंतजार करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का 31वां दीक्षांत समारोह आज:राज्यपाल होंगी शामिल, 34,947 विद्यार्थियों को डिग्री, 28 को मिलेंगे पदक
    Next Article
    कानपुर में दलित युवती की हत्या, गांव में फेंका शव:मां बोली-घर से बगैर बताए प्रेमी संग निकली थी बेटी, 3-महीने की प्रेग्नेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment