Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:बॉयफ्रेंड ने मांग भरी, विवाहिता ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया; आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद पति ने दोनों की शादी करा दी। घर में ही प्रेमी ने विवाहिता की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद विवाहिता ने प्रेमी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पति के मुताबिक, दोनों की शादी जून में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे नींद की गोलियां देती थी। उसके सोने के बाद वह प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी। 23 अगस्त को पत्नी ने प्रेमी को ससुराल में ही बुला लिया। जब पति घर पहुंचा तो दोनों एक कमरे में साथ मिले। पति ने दोनों के फोटो और वीडियो बना लिए और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घर में ही दोनों की शादी करा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। अब पति ने पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामला चिरगांव थाना क्षेत्र का है। दोनों की शादी का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। 24 जून को हुई थी शादी तालाबपुरा मोहल्ला में रहने वाले राजेश प्रजापति ने बताया- मेरी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र की अभिलाषा से हुई थी। शादी के करीब 1 महीने बाद मुझे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। मुझे लगातार थकान, चक्कर और नींद आने लगी। शक होने पर मैंने पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनी, जिसके बाद उसके अफेयर के बारे में पता चला। राजेश का आरोप है कि 19 अगस्त को घर के जेवर गायब हो गए। मैंने पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद मेरा शक और गहरा गया। पत्नी ने कुछ जेवर अपने प्रेमी को दे दिए थे। मामा का एक्सीडेंट हुआ, घर पहुंचा तो खुला राज 23 अगस्त को मेरे मामा का एक्सीडेंट हो गया। मैं पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया था। दोपहर करीब 2 बजे वापस चिरगांव पहुंचा। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। मुझे शक हुआ, तो छत के रास्ते घर में घुसा। मुझे कमरे में पत्नी और एक युवक बेड पर मिले। इस पर मैंने अपने मोबाइल से दोनों के फोटो-वीडियो बना लिए। तभी दोनों ने मुझे देख लिया और पकड़कर धक्का दे दिया। मैंने किसी तरह खुद को छुड़ाया और शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे, तो मैंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। वहां पर पहुंचे लोगों ने फूल और सिंदूर मंगवाकर शादी करा दी। राजेश का आरोप है कि पुलिस दोनों को थाने ले गई, लेकिन पत्नी के प्रेमी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। पत्नी को भी छोड़ दिया गया, जबकि मैंने घटना से जुड़े फोटो-वीडियो पुलिस को दिए थे। पति बोला- ससुर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी पति राजेश ने बताया कि घटना के बाद उसने पत्नी के पिता और भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी। इस दौरान ससुर ने बताया कि उन्हें शादी से पहले ही बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई थी। उन्होंने बेटी से एक मोबाइल फोन भी छीन लिया था। बेटी ने जब कहा कि वह अब प्रेमी से बात नहीं करेगी, तो ससुर ने मामला खत्म कर दिया। इसके बाद उसकी शादी राजेश से करा दी। राजेश ने बताया कि उसने ससुर से कहा कि बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने के बावजूद उसकी शादी उससे क्यों कराई गई। इस पर ससुर नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी दी। राजेश का दावा है कि उसके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया- पति की शिकायत पर विवाहिता और एक युवक को थाने लाया गया था। यहां महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए। दोनों पक्षों को मामले में बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार न्यायालय जाने की सलाह दी है। ----------- ये खबर भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस रोकी, 3 की मौत: रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे, ड्राइवर बाथरूम के लिए उतरा, ट्रक ने टक्कर मारी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हैं। इनमें 5 गंभीर है। गुरुवार तड़के 5.30 बजे ड्राइवर को पेशाब लगी। उसने एक्सप्रेस-वे पर थोड़ा किनारे करके बस को रोक दिया। नीचे उतरकर चला गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पीछे से बस में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा CCTV:जिम के बाहर 5 गोलियां मारीं, इंस्टा पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली, कहा- सबका नंबर आएगा
    Next Article
    जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment