Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में शादी के 12 साल बाद महिला का सुसाइड:3 दिन से बंद था मोबाइल, मायके वाले आए तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली

    1 day ago

    1

    0

    झांसी में शादी के लगभग 12 साल बाद एक महिला ने सुसाइड कर लिया। वह अपने पति और 2 बच्चों के साथ घर पर थी। आरोप है कि पति ने दोनों बच्चों को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। जब बच्चे खेलकर घर लौटे तो मां फंदे पर लटकी हुई थी। अननोन नंबर से कॉल आने पर मायके वाले बेटी के घर पहुंचे। तब उनको घर के अंदर फंदे पर लटकती हुई बेटी दिखाई दी। मृतका के चाचा और भाई ने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर मारपीट करता था। शव पर चोट के निशान है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। पति ने छीन लिया था मोबाइल दतिया के ललुआ गांव निवासी राजा गुर्जर ने बताया- मेरी भतीजी काजल (29) की शादी लगभग 12 साल पहले रविंद्र गुर्जर से हुई थी। रविंद्र सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लकारा गांव का रहने वाला है। उनके दो बेटे मानव (10) और प्रशांत (8) हैं। आरोप है कि रविंद्र कुछ नहीं करता था। शराब पीकर भतीजी से मारपीट करता है। इसमें परिवार वाले भी साथ देते हैं। 3 दिन पहले पति ने काजल का मोबाइल भी छीन लिया था। तब से हम लोगों से बातचीत नहीं हो पा रही थी। कॉल आने पर झांसी आए परिजन चाचा ने आगे बताया- गुरुवार को अननोन नंबर से कॉल आया। तब पता चला कि काजल ने फांसी लगा ली। हमें बताया गया कि काजल अस्पताल में है, लेकिन जब हम लोग काजल के ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। खिड़की से झांककर देखा तो काजल का शव फंदे पर लटका हुआ था। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शरीर पर चोट के निशान थे। जब हम लोगों ने बच्चों से पूछा तो पता चला कि रविंद्र ने दोनों बच्चों को खेलने के लिए घर के बाहर भेज दिया था। घर पर काजल और रविंद्र ही थी। इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी वजह से काजल ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। तब बच्चे खेलकर आए तो मां काजल फंदे पर लटकी थी। झगड़े के बाद फांसी लगाई सीपरी बाजार थाना के कार्यवाहक प्रभारी सीडी यादव ने बताया कि काजल के सास-ससुर की मौत हो चुकी है। वह पति और बच्चों के साथ रहती थी। पति शराब पीता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस वजह से काजल ने फांसी लगा ली। फिलहाल पति फरार है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मायके वाले शव को ले गए। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्क्यू गर्ल ने 24 घंटे में पकड़े 6 जहरीले सांप:लखीमपुर में कॉमन क्रेट को 10 सेकंड में काबू किया, कोबरा को 5 मिनट में पकड़ा
    Next Article
    काशी पहुंचे सीएम योगी:मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे; लाभार्थियों को बांटेंगे प्रमाणपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment