Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी

    1 day ago

    1

    0

    कन्नूर (केरलम), तीन अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य के. सुधाकरन ने केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के खिलाफ कोई बयान देने की बात से शनिवार को इनकार किया और कहा कि उनके नाम से कथित फर्जी व्हाट्सऐप संदेश व पोस्ट साझा किए जाने के मामले की जांच होनी चाहिए। सुधाकरन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने ऐसे फर्जी संदेश व पोस्टर देखे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दिए हैं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के संयोजक और कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश ने हाल ही में सहयोगी दलों से विचार-विमर्श किए बिना फैसले लेने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी।इससे यूडीएफ में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। सुधाकरन ने प्रकाश की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इन संदेशों को बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत बताया।सुधाकरन ने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह करने और उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को पत्र लिखकर कथित फर्जी अभियान में शामिल लोगों की पहचान करने और साइबर कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू करने की मांग की। उन्होंने गृह मंत्री को भेजे गए पत्र की एक प्रति भी साझा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan
    Next Article
    MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment