Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुचलने के बाद 9 सेकेंड तक उठा अनुज, फिर गिरा:मौत का CCTV आया, कुरुक्षेत्र पुलिस ने 2 घंटे में सुलझासा केस; परिवार कह रहा था मर्डर

    7 hours ago

    1

    0

    कुरुक्षेत्र की शिव कॉलोनी के अनुज कुमार (25) की मौत का CCTV सामने आ गया। अनुज सड़क पर पड़ा हुआ था। तभी एक कार मोड़ काटते हुए उसे कुचल कर निकल गई। कार के निकलने के बाद अनुज ने खड़े होने की कोशिश की। अनुज पूरा खड़ा नहीं पाया। अनुज अपने पेट से ऊपर का हिस्सा ही उठा पाया। लेकिन 9 सेकेंड बाद अनुज दोबारा सड़क पर गिर गया। इसी दौरान मौत होने का आशंका इसके बाद वह नहीं उठा। इसी दौरान उसकी मौत होने की आशंका है। घटना के बाद ड्राइवर अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस कार और ड्रावइर की तलाश कर रही है। परिवार ने जताया हत्या का शक DSP हेड क्वार्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अनुज की मौत के बाद परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया था। आरोप लगाया था कि अनुज को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस को सूचना भी मर्डर की मिली थी। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। CCTV फुटेज और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। करीब 2 घंटे में मामला सुलझा लिया गया। शराब के नशे में सड़क पर गिरा पूछताछ में सामने आया कि अनुज और उसके दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनका कढ़ी-चावल खाने का मन बन गया। वे कढ़ी-चावल खाने के लिए आयुष यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे। यहां 10 रुपये का कूपन लेने के बाद अनुज प्लेट उठाते वक्त नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उससे उठा नहीं गया और लोगों ने उसे सड़क के दूसरी तरफ लेटा दिया। इस दौरान गाड़ी उसके ऊपर से निकल गई। 15 दिसंबर को छोटे भाई शादी अनुज के परिवार में 15 दिसंबर को उसके छोटे भाई की शादी होनी है। इसके लिए अनुज पत्नी और दोनों बच्चों के साथ 1 दिसंबर को अपने पैतृक घर उन्नाव जाने वाला था। इसके लिए रिंकी ने ट्रेन की टिकट भी बुक करवा ली थी। अनुज की पत्नी 9 माह की गर्भवती है। उसके दो बेटे विराज (5) और नैतिक (3) हैं। अनुज यहां अपने ससुराल में रह रहा था। अनुज टाइल-पत्थर लगाने का काम करता था। बाइक का निपटारा चाहती थी रिंकी दूसरी ओर, रिंकी ने बताया कि मनोज के साथ बाइक को लेकर विवाद था। मनोज का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके सिर पर चोट लगी थी। बाइक अनुज के नाम पर थी, जबकि उसे मनोज ने खरीदा था। पति के फंसने का लग रहा था डर बताया कि उसे डर था कि बाइक उसके पति के नाम पर है। कहीं इसमें उसका पति ना फंस जाए। इसलिए वो बाइक को मनोज के नाम करवाकर देवर की शादी में जाना चाहती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जैसा आंदोलन क्या मथुरा में खड़ा कर पाएगी भाजपा:कृष्ण जन्मभूमि मामले में 3 बड़ी चुनौतियां; 2027 में सिर्फ फायदा नहीं
    Next Article
    100 की रफ्तार से बाइक को मारी टक्कर,7 की मौत:हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार; यूपी से बारात में आए थे, एक का पैर कटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment