Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए लीग: ग्रेजुएट, विनर्स और रोलैंड क्लब विजयी:ग्रेजुएट ने 8 विकेट, विनर्स ने 2 विकेट, रोलैंड ने 264 रनों से जीते मैच

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केडीएमए) लीग के तहत मंगलवार को 40-40 ओवरों के तीन मैच खेले गए। इन मैचों में ग्रेजुएट क्लब ने 8 विकेट से, विनर्स क्लब ने 2 विकेट से और रोलैंड क्लब ने 264 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। पीएसी ग्राउंड पर नेशनल यूथ और ग्रेजुएट क्लब के बीच पहला मैच खेला गया। नेशनल यूथ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.2 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नेशनल यूथ की ओर से देवांश ने 47 और वंश गुप्ता ने 43 रन बनाए। ग्रेजुएट क्लब के लिए सचिन पांडेय ने 4 और शिवम ने 2 विकेट लिए। जवाब में, ग्रेजुएट क्लब ने 21.3 ओवर में 132 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। ग्रेजुएट क्लब की ओर से बिलाल फिरोज ने शानदार 82 रन और हेमंत ने 46 रन की पारी खेली। दूसरा मैच विनर्स क्लब ने 2 विकेट से जीता कानपुर साउथ ए मैदान में डायमंड क्लब और विनर्स क्लब के बीच दूसरा मुकाबला हुआ। डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में 165 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। डायमंड क्लब के लिए विकास ने 34 और एकलव्य ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया। विनर्स क्लब के गेंदबाज अखिलेश ने 4 और ओजस ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर्स क्लब ने 35.2 ओवर में 165 रन बनाकर 8 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। विनर्स क्लब की ओर से प्रांजल ने नाबाद 38 और ओजस ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दिव्यांश ने 3 विकेट लिए। तीसरे मैच में रोलैंड क्लब की 264 रनों से बड़ी जीत जेम्स मैदान पर रोलैंड क्लब और अशोका ज्योति क्लब के बीच तीसरा मैच खेला गया। रोलैंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 340 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोलैंड क्लब के बल्लेबाज कुलदीप और कामरान ने 85-85 रन की शानदार पारियां खेलीं। अशोका ज्योति क्लब के लिए अनिकेत और यश ने 2-2 विकेट लिए। 341 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका ज्योति क्लब की टीम 18.3 ओवर में मात्र 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कामरान और अंकुल की घातक गेंदबाजी के दम पर रोलैंड क्लब ने यह मैच 264 रनों के भारी अंतर से जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU के डॉ. अमित कुमार को मिलेगा 'सारस्वत सम्मान':देश भर से चुने गए 25 दिग्गजों में शामिल, 23 को काशी में होगा सम्मान
    Next Article
    यूजीसी कानून के समर्थन में दलित-ओबीसी समाज की रैली:चंदौसी एसडीएम को ज्ञापन सौंप SC के स्टे हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment