Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP जॉइन किया:पार्टी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी; दावा- तमिलनाडु में ऐक्टर विजय को CM पद का ऑफर मिला

    9 hours ago

    1

    0

    असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को बीजेपी जॉइन कर लिया। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। बीजेपी आज कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर और भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को हमारी संसदीय बोर्ड की बैठक है। लिस्ट देर रात या अगली सुबह घोषित की जाएगी। इधर, तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के महासचिव आधारव अर्जुना ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख विजय थलापति को विधानसभा चुनाव से पहले एक पार्टी ने मुख्यमंत्री पद और 50% सीटों का ऑफर दिया था। हालांकि उन्होंने उस पार्टी का नाम नहीं बताया। केरल में AAP ने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से सामिन सत्यदास और एर्नाकुलम से मोसेस हेनरी मोथा को टिकट दिया है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस और बीजेपी भी केरल में पहले कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। बंगाल में TMC ने 291 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने ममता को नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और नारेबाजी की। TMC कार्यतकर्ताओं ने टायर जलाए, नारेबाजी की… आगे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस किराया बढ़ा तो बुजुर्ग को पार्सल करने की कोशिश:बेंगलुरु में कूरियर खुला तो जिंदा निकला, पकड़ने जाने पर कहा- विरोध जता रहे थे
    Next Article
    यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में बारिश का अलर्ट:कर्नाटक के धारवाड़ में ओले गिरे, कालघाटगी बना मिनी कश्मीर; मेघालय में तूफान, 1028 घरों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment